फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: इग्नू ने 30 जून तक बढ़ाई परीक्षा फार्म भरने की तारीख

Thu, 17 Jun 2021 10:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि इग्नू के शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश और पुन: पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया इन दिनों जारी है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने और विभिन्न कोर्सों के सत्रीय परियोजना कार्य को जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। परीक्षाओं के लिए पात्र विद्यार्थी तय तिथि तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे और सत्रीय कार्य और परियोजना कार्य जमा करवा सकेंगे।

विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि इग्नू के शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश और पुन: पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया इन दिनों जारी है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के स्टडी सेंटर या इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय के टेलीफोन नंबर 0177-2624612 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें