फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू ने इस तारीख तक बढ़ाई ऑनलाइन प्रवेश की तिथि

Fri, 03 Jan 2020 02:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
ignou
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र जनवरी 2020 में विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब मास्टर, यूजी डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए 20 जनवरी तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


जो छात्र पहले से जनवरी 2019 सत्र में यूजी, पीजी डिग्री वार्षिक सेमेस्टर पद्धति और जुलाई 2019 सत्र में सेमेस्टर पद्धति के तहत पंजीकृत हैं, वे भी जनवरी 2020 से शुरू होने वाले सत्र के लिए दूसरे और तीसरे वर्ष व अगले सेमेस्टर में 20 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि सत्र 2020 सत्र में प्रवेश लेने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न यूजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रम में फीस में छूट की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थी बिना फीस के ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र खलीनी शिमला के टेलीफोन नंबर  0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें