फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की परीक्षाएं एक जून से, यहां मिलेंगे रोलनंबर

Wed, 01 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
जिन्हें रोलनंबर न मिलें, वे इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून 2016 की सत्रांत परीक्षाएं एक से 28 जून तक होंगी। इनके लिए प्रदेश में 26 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। तीन केंद्र कंडा शिमला, नाहन और बिलासपुर कारागार में भी स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डा. पूनम सिंह ने बताया कि प्रदेश के इन केंद्रों में 13671 छात्र-छात्राएं सेमेस्टर परीक्षाएं देंगे। पात्र परीक्षार्थियों को रोलनंबर/हॉल टिकट भेज दिए हैं। जिन्हें ये न मिलें, वे इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड किए हॉल टिकट और पहचान पत्र दिखाकर परीक्षा दे सकते हैं। जिन छात्रों का नाम परीक्षा केंद्रों की सूची में है, वे प्रवेश पत्र दिखाकर परीक्षा दे सकेंगे। छात्र इग्नू से जारी पहचान पत्र जरूर साथ लाएं।
विज्ञापन


प्रैक्टिकल परीक्षा को अलग से हॉल टिकट
इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि बीसीए/एमसीए की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए छात्रों को क्षेत्रीय केंद्र अलग से बाद में हॉल टिकट/प्रवेश पत्र जारी करेगा। लाइब्रेरी विज्ञान में स्नातक कार्यक्रम के परीक्षार्थी प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र की जानकारी को परीक्षा केंद्र के परीक्षा अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें