फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1300 पदों के लिए 27 हजार युवाओं दी कंडक्टर भर्ती परीक्षा

Mon, 18 Sep 2017 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन पथ परिवहन निगम ने टीएमपीए (कंडक्टर) भर्ती के लिए परीक्षा ली। इसके लिए प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। प्रदेश भर में स्थापित 94 परीक्षा केंद्रों में 27, 892 युवाओं ने टेस्ट दिया। एचआरटीसी ने रिक्त चल रहे कंडक्टरों के 1300 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन


प्रबंधन की ओर से लिखित परीक्षा के लिए 30,284 युवाओं को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। 92 फीसदी युवाओं ने यह परीक्षा दी है। हर सेंटर में 500 युवाओं के परीक्षा में बैठने की व्यवस्था की गई थी। निगम का कहना है कि इस परीक्षा में 10 पास होना अनिवार्य किया गया था। प्रवेश परीक्षा में एमए और बीए पास युवाओं ने भी भाग लिया।

एचआरटीसी में लंबे समय से कंडक्टरों के पद खाली हैं। पदों के न भरे जाने से नौकरी पर तैनात कंडक्टरों को 12 घंटे सेवाएं देनी पड़ती हैं। कई कंडक्टरों को तो साप्ताहिक अवकाश तक नहीं मिलता है। एचआरटीसी में बसों का आंकड़ा 35 सौ के आसपास पहुंच चुका है, लेकिन काफी समय से पदों को नहीं भरा गया था।
विज्ञापन


कौशल विकास निगम के तहत प्रशिक्षु कंडक्टरों को बसों में चढ़ाकर काम चलाया जा रहा है। एचआरटीसी के डीएम अनिल सेन ने बताया कि एचआरटीसी के कर्मचारियों की भी रविवार के दिन ड्यूटी पर लगाया गया था। अभ्यर्थियों को पेपर देने और आंसर बुक लेने का जिम्मा एचआरटीसी कर्मचारियों पर था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोमवार को युवा एचआरटीसी की वेबसाइट www.hrtc.com पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। 22 सिंतबर तक वे अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें