फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग देगा एचपीयू शिमला

Wed, 28 Aug 2019 01:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विवि परिसर के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में 11 सितंबर से बैंक पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) और नेट/स्लैट परीक्षा के लिए कोचिंग बैच शुरू होगा। 11 सितंबर से आठ नवंबर तक कोचिंग चलेगी। कोर्स में प्रवेश के लिए छह सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए आने वाले कुल आवेदनों में से नौ सितंबर को चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। बैंक पीओ और नेट/स्लैट की परीक्षा में भाग लेने वाले अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए यह कक्षाएं होंगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पपरोला में आयुर्वेद की 39 सीटों के लिए प्रवेश शेड्यूल जारी
विज्ञापन

अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित ऐसे अभ्यर्थी, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख से कम है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी, जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख से कम है।

उनको मुफ्त में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों की कक्षाओं में उपस्थिति 75 फीसदी से अधिक होगी। उनको राज्य सरकार की ओर से वजीफा भी प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन

नौ सितंबर को सार्वजनिक होगी सूची

सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को कोचिंग लेने के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह फीस अदा करनी होगी। कोचिंग बैच में एससी, एसटी को बीस-बीस जबकि ओबीसी को 10 सीटें बैच में आरक्षित रहेंगी।

केंद्र के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा ने बताया कि कोचिंग के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज निदेशक कार्यालय में जमा करवाने होंगे। आवेदन पत्र निदेशक कार्यालय से प्राप्त किए जा सक ते हैं।

इसे विवि की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। कोचिंग बैच के लिए चयन यूजी परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर होगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची निदेशक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर नौ सितंबर को सार्वजनिक कर दी जाएगी।

इस संबद्ध में अधिक जानकारी के लिए पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के लेंड लाइन नंबर 0177-2830791,2833458 पर भी संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें