हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर में शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापित 325 शिक्षकों में से 141 पदों को पुन: विज्ञापित कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके पीछे इन पदों के लिए अपर्याप्त आवेदन न आना वजह बताया गया है। आवेदन के लिए 17 अगस्त को विश्वविद्यालय का भर्ती पोर्टल www.recruitment.hpushimla.in खुल जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 7 सितंबर है। इन पदों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 2000 और आरक्षित वर्ग को एक हजार रुपये आवेदन फीस देनी होगी। विज्ञापित पदों में प्रोफेसर के 24 पद हैं, जिनमें पीजी सेंटर के लिए 19, यूआईटी के 4 पद शामिल है।