सरकार की गाइडलाइन और अब तक तैयार खाके के मुताबिक तय किए जाने वाले सिलेबस और रेगुलेशन की स्थिति अगले एक हफ्ते में साफ होने की उम्मीद है।
वहीं, रूसा सेमेस्टर को ईयर में बदले जाने पर यूजी के छात्रों को कोर्स परीक्षा में रिवेल्यूएशन की सुविधा मिल सकती है, जबकि कमेटी के प्रस्ताव के मुताबिक आठ में से दो परीक्षाओं में फेल छात्र की कंपार्टमेंट आएगी और तीन में फेल होने पर छात्र उसी कक्षा में रहेगा।
अब तक तैयार किया गया खाका- सीबीसीएस सेमेस्टर को ईयर सिस्टम में लाने के लिए तैयार खाके के मुताबिक तीन साल के यूजी डिग्री कोर्स में छात्र बीएससी में 12 कोर कोर्स पढ़ेगा। इसमें 72 क्रेडिट मिलेंगे। आठ क्रेडिट के एबिलिटी एनहांसमेंट के छह कोर्स पढ़ाए जाएंगे।
दो अनिवार्य कोर्स, जबकि एक पर्यावरण विज्ञान और हिंदी, इंग्लिश या संस्कृति में से एक कोर्स पढ़ना होगा। वहीं, छात्र चार स्किल एनहांसमेंट (कौशल विकास) कोर्स पढ़ेगा, जिसमें चार क्रेडिट प्रति कोर्स 16 क्रेडिट मिलेंगे।
नए सिलेबस में इनमें कुछ बदलाव हो सकता है। संकाय आधारित इलेक्टिव के कुल छह कोर्स होंगे, जिसके 36 क्रेडिट मिलेंगे। इसी तर्ज पर बीए और बीकॉम में भी कोर्स पढ़ाए जाएंगे।
ऐसे बनेंगे क्रेडिट- (कोर कोर्स 72 क्रेडिट+ एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स 8 क्रेडिट + स्किल एनहांसमेंट कोर्स 16+इलेक्टिव कोर्स 36 =132 क्रेडिट)