फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए राहत, निकालेगा यूजी सेमेस्टर का परिणाम

Tue, 04 Sep 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय इसी सप्ताह कॉलेजों में चल रहे यूजी डिग्री कोर्स के दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर देगा। पिछले 11 अप्रैल से मई महीने तक हुईं परीक्षाओं के नतीजों का तीन माह से प्रदेश के 60 हजार से अधिक विद्यार्थी इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


यूजी डिग्री कोर्स में रूसा के तहत सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम लागू किए जाने से लगातार परिणाम देरी से घोषित होने से विद्यार्थी परेशान होते रहे हैं। इस बार भी दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं में अपीयर हुए हजारों छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार करना पड़ा है।

विवि के परीक्षा विंग ने 30 जून को छठे सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया था। छठे सेमेस्टर के परिणाम को लेकर छात्र परेशान जरूर हुए थे। चूंकि, छठे सेमेस्टर में अपीयर हुए छात्रों में कई छात्रों के पूरे परिणाम नहीं आए थे, और सैकड़ों ऐसे छात्र छात्राएं थी जिनके पिछले सेमेस्टर के नतीजे किसी न किसी वजह से सेटल न होने के कारण घोषित नहीं हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अक्तूबर से होगी अगले सेमेस्टर की परीक्षा 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि यूजी कोर्स के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम लगभग तैयार है। चौथे सेमेस्टर के परिणाम का भी लगभग 95 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। इसी सप्ताह दोनों सेमेस्टर के नतीजे घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। 

यूजी डिग्री कोर्स में पूर्व में लागू किए सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम के तहत तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की 15 अक्तूबर से परीक्षाएं शुरू होनी हैं। इस सप्ताह पिछले नतीजे घोषित हो जाने पर छात्रों की एक बड़ी चिंता समाप्त हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें