फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी के लिए मार्च और जून में पीजी के लिए श्रेणी सुधार परीक्षा

Sun, 27 Jan 2019 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी और पीजी के विद्यार्थियों के लिए श्रेणी सुधार का सुनहरा मौका है। यह मौका मार्च में मिल जाएगा। विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार के लिए दो-दो मौके दिए जा रहे हैं। विवि जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी करेगा। कार्यकारी परिषद की 22 जनवरी को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था।

विज्ञापन


अब एचपीयू की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की जानी है। विशेष मौके के लिए कौन पात्र होंगे। यह अधिसूचना के बाद साफ होगा। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि जल्द तय की जाएगी। पीजी के लिए दस हजार और यूजी के लिए फीस पांच हजार रुपये रहेगी। 

मार्च माह में होने वाली स्नातक डिग्री कोर्स की वार्षिक परीक्षा के साथ ही विशेष अवसर की परीक्षाएं भी हो जाएंगीं। इसके लिए  1990 के बाद यूजी कोर्स पूरा करने वाले सभी पुराने ईयर सिस्टम और 2013 में लागू यूजी सीबीसीएस सिस्टम में यूजी कोर्स करने वाले विद्यार्थी भी पात्र होंगे।
विज्ञापन


इसमें ईयर सिस्टम में 2012-13 में यूजी के पढ़ाए गए सिलेबस के मुताबिक ही यूजी की श्रेणी सुधार की परीक्षा होगी। जबकि 2013-14 और 2014-15 के सीबीसीएस के सेमेस्टर सिस्टम के वो छात्र पात्र होंगे, जिनका डिग्री पूरी करने का पांच साल का समय पूरा हो चुका है। इसमें उस समय लागू सिलेबस के मुताबिक प्रश्न पत्र सेट किए जाएंगे। मार्च और सितंबर माह में छात्र रूटीन परीक्षाएं देकर श्रेणी सुधार कर पाएंगे।

2000 के बाद के अधूरी पीजी डिग्री वाले पूरी कर सकेंगे डिग्री 
ईसी से दिए गए श्रेणी सुधार और डिग्री पूरी करने के विशेष चांस में पीजी कोर्स के सत्र 2000 के बाद के पंजीकृत वो छात्र शामिल होंगे, जो किसी कारण परीक्षा नहीं दे पाए या तय मौके मिलने के बावजूद अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए हैं, वे दस हजार रुपये की फीस चुकाकर डिग्री पूरी कर सकेंगे और श्रेणी सुधार कर सकेंगे।

पीजी कोर्स की ये परीक्षा जून और नवंबर दिसंबर माह में होंगी। पीजी की यह परीक्षा मौजूदा पीजी के सिलेबस के मुताबिक ही होगी। प्रश्न पत्र वर्तमान में चल रहे सिलेबस के अनुसार ही सेट किए जाएंगे। 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि यूजी कोर्स के पुराने ईयर सिस्टम और 2013 में लागू यूजी सीबीसीएस के छात्रों को श्रेणी सुधार का मौका मिलेगा। पीजी कोर्स में श्रेणी सुधार और डिग्री पूरी करने के मिलने वाले दो मौके के लिए छात्र को 10,000 फीस चुकानी होगी।

उन्होंने बताया कि इस विशेष अवसर के दायरे में आने वाले छात्र और छात्राओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश और पात्रता शर्तों के अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें