इधर, आठ परीक्षाओं में छात्र को प्रति विषय न्यूनतम 35 फीसदी अंक अर्जित करना और एग्रीगेट में 40 फीसदी अंक अर्जित करने की अनिवार्य शर्त लागू की गई है। सेमेस्टर सिस्टम में हर विषय में 40 और एग्रीगेट में 45 अंक अर्जित करना जरूरी था।
बोर्ड ऑफ स्टडीज के तैयार प्रारूप के मुताबिक यूजी की डिग्री लेने के लिए 132 क्रेडिट लेना अनिवार्य है, जबकि ऑनर्स डिग्री को 148 क्रेडिट ही लेने अनिवार्य शर्त लागू रहेगी।
यूजी डिग्री के हर ईयर में होने वाली परीक्षा में दो विषयों में फे ल होने पर कंपार्टमेंट और इससे अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र को फेल माना जाएगा। उसे दोबारा से उसी ईयर की सभी परीक्षाएं देनी होगी।
स्टेडिंग कमेटी से सिलेब्स अप्रूव हो जाने के बाद अब तीस जुलाई को संभावित अकादमिक काउंसिल की कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आधिकारिक रूप से मंजूरी दिलवाई जाएगी। इसके बाद इसे ईसी से मंजूरी लेने को रखा जाएगा।