यूजी डिग्री कोर्स में ईयर सिस्टम किए जाने पर इस बार प्राइवेट या इक्डोल के छात्रों को प्रवेश नहीं मिला है। इसलिए परीक्षार्थियों की संख्या कम रहेगी। औसतन 14 से 20 हजार छात्र और छात्राएं कम हो जाएंगी।
जल्द खोल दिया जाएगा एग्जाम पोर्टल : परीक्षा नियंत्रक
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी का कहना है कि यूजी डिग्री कोर्स की पहली बार मार्च माह में वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं, इसके लिए सोमवार के बाद कभी भी ऑनलाइन एग्जाम फार्म भरने को एग्जाम पोर्टल खोलने की पूरी कोशिश की जा रही है। फार्म के लिए नए सॉफ्टवेयर को तैयार करने का कार्य 98 फीसदी तक कर लिया गया है। दो से तीन विषयों का ब्योरा आना बाकी है।