फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी में प्रवेश के लिए 26 फरवरी को परीक्षा लेगा एचपीयू शिमला

Sat, 23 Jan 2021 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 26 फरवरी को विवि के विभिन्न शैक्षणिक विभागों की पीएचडी की सीटों के प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इन सीटों की प्रवेश परीक्षा के लिए दस फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2020-21 के लिए पीजी डिग्री में 55 फीसदी प्राप्तांक पात्रता तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए पांच फीसदी अंक की छूट रहेगी। पात्रता को लेकर नियम और शर्तें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने पीएचडी की विभागों की खाली सीटों का ब्योरा वेबसाइट पर दिया है। इसके मुताबिक केमिस्ट्री विभाग में 16 और कंप्यूटर साइंस में 19 सीटों के लिए, गणित में दो, बायोटेक में तीन, इतिहास में दो, राजनीति शास्त्र में आठ, संस्कृत में एक, कॉमर्स में तीन, अर्थशास्त्र में सात, हिंदी में एक, लोक प्रशासन में दो, विजुअल आर्ट में एक, समाज शास्त्र में दो, विधि विभाग की एक, शिक्षा विभाग की दो, साइकोलॉजी की पांच, पर्यटन की एक, प्रबंधन की सात और दीन दयाल उपाध्याय पीठ की पांच सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें