अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं कब से करवाई जाए, इसको लेकर विवि ने शिक्षा विभाग से राय मांगी है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से निदेशक उच्च शिक्षा को भेजे गए पत्र में पूछा है कि कॉलेजों में 25 नवंबर तक अवकाश रहने के कारण परीक्षाएं करवाना संभव नहीं है। ऐसे हालात में यदि शिक्षा विभाग सहयोग करे तो ही विवि कॉलेजों में प्रश्न पत्र सप्लाई से लेकर परीक्षा के अन्य इंतजाम कर सकेगा।
ऐसा न हुआ तो विवि को 25 तक कॉलेज खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। उसके बाद ही परीक्षा की तैयारी की जा सकेगी। ऐसे में यू जी के इन छात्रों की परीक्षाएं नवंबर अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में ही शुरू की हा सकेगी। जितनी देरी से परीक्षाएं होंगी, उतनी देरी से परिणाम घोषित होंगे और छात्रों को आगे प्रवेश लेने में दिक्कत आएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि निदेशक से परीक्षाओं को जल्द शुरू करने को लेकर राय और सहयोग मांगा गया है।