प्रदेश विश्वविद्यालय ने पहली बार आयोजित की जा रही बीएड की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेडयूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग के आधार पर ही धर्मशाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टीचिंग एजूकेशन और विवि के शिक्षा विभाग सहित विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।
ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया तीन जुलाई से शुरू होगी। तीसरे राउंड की काउंसलिंग दो अगस्त तक चलेगी, जबकि मॉपअप राउंड आठ और नौ अगस्त को होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि ने बताया कि बीएड की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेडयूल विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है।
दूसरे राउंड की काउंसलिंग
18 जुलाई से 21 जुलाई लॉगइन आईडी से कॉलेज च्वाइस को ऑनलाइन आवेदन
24 जुलाई आवेदन के आधार पर सीट आवंटित सीटों की सूची जारी होगी
25 से 28 जुलाई आवंटित की सीटों का संबद्ध कॉलेजों में मूल प्रमाण पत्रों की जांच
ऑनलाइन फीस जमा होगी /आवंटित कॉलेज में बदलाव को आवेदन
तीसरे दौर की काउंसलिंग
29 से 31 जुलाई तीसरे राउंड की काउंसलिंग को कॉलेज च्वाइस को आईडी से आवेदन
02 अगस्त लॉगइन आईडी पर सीट आवंटन
03 अगस्त से 06 अगस्त आवंटित की सीटों का संबद्ध कॉलेजों में मूल प्रमाण पत्रों की जांच
ऑनलाइन फीस जमा होगी
08 अगस्त से 09 अगस्त मॉपअप राउंड काउंसलिंग
फिजिकल काउंसलिंग एचपीयू में