फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर एचपीयू प्रशासन, विरोध के चलते वापस लिया फीस बढ़ोतरी का फैसला

Wed, 27 Jun 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावासों की फीस बढ़ोतरी करने के फैसले पर एचपीयू प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। छात्रों के विरोध के चलते हिमाचल प्रदेश विवि ने हॉस्टल फीस बढ़ोतरी का फैसला एक ही दिन में वापस ले लिया है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने इस पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि छात्रों से किसी तरह की फीस नहीं वसूल की जाएगी। मामले को पूर्व में हुई फीस बढ़ोतरी के विरोध के बाद न्यायालय के आदेशों पर गठित एडवाइजरी एंड मॉनीटरिंग कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन

विवि प्रशासन के इस निर्णय से इन विद्यार्थियों को राहत

उसके बाद ही छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं जिन छात्रों से अब तक दस फीसदी ज्यादा फीस वसूली गई है, उसे लौटा दिया जाएगा। बहरहाल, विवि प्रशासन के इस निर्णय से हजारों छात्र-छात्राओं को राहत होगी, जो विवि के 15 छात्रावासों में रहेंगे।

एसएफआई की विवि इकाई के अध्यक्ष जीवन ठाकुर और सचिव अनिल नेगी ने विवि प्रशासन के फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस लिए जाने को छात्र समुदाय की जीत करार दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें