फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: इक्डोल ने प्रवेश के लिए फिर खोला एडमिशन पोर्टल

Sat, 24 Apr 2021 11:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
इक्डोल
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा संस्थान इक्डोल ने कोरोना काल में किन्हीं कारणों से यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश नहीं ले पाने वाले विद्यार्थियों के लिए फिर से एडमिशन पोर्टल खोल दिया है। बिना लेट फीस विद्यार्थी 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएड और एमए एजूकेशन कोर्स के अलावा किसी भी उपलब्ध कोर्स के लिए छात्र आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने बताया कि पहले शुरू हुई इक्डोल की प्रवेश प्रक्रिया में करीब चार हजार ने पंजीकरण करवाया था। विवि का एडमिशन पोर्टल फिर से 30 अप्रैल तक खुला रखा गया है। उन्होंने पूर्व में प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके और प्रवेश पाने वालों की सूची में शामिल छात्रों से तय फीस जमा करवाने के लिए कहा है। कहा कि इक्डोल में यह प्रवेश सत्र जनवरी मार्च 2021 के लिए दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें