हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजीडीसीए, एमटेक के साथ चार कोर्सों की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। पीजीडीसीए कोर्स की परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू होगी और 19 अप्रैल तक चलेगी। एमटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स की परीक्षा 31 मार्च से होगी।
इसके अलावा विवि ने एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा एक से सात अप्रैल तक चलेगी। बैचलर आफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉरमेशन साइंस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा एक से पांच अप्रैल तक चलेगी। शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। विवि ने एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और एमएससी फिजिक्स का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।