अभ्यर्थी एचपीयू के एडमिशन पोर्टल www.admissions.hpushimla.in के माध्यम से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ फीस भी अदा करनी होगी।
पोर्टल पर ही इन कोर्स का प्रोस्पेक्टस और काउंसलिंग का पूरा शेडयूल भी उपलब्ध करवा दिया गया है। बीस जून आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि इन कोर्स की पहले राउंड की काउंसलिंग 29 जून से 5 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
25 जून को एचपीयू की प्रवेश परीक्षा शाखा मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की सीटों के लिए आने वाले नीट पास अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन के आधार पर श्रेणीवार प्रोविजनल मेरिट सूची जारी कर देगा।
ऑनलाइन आवेदन 12 से 20 जून
आवेदन फार्म की गलती दुरुस्ती 21 जून
श्रेणीवार मेरिट सूची डिस्पले 25 जून
पहले दौर की काउंसलिंग (एचपीयू सभागार ) 29 जून से 5 जुलाई
सीट आवंटन के बाद कॉलेज में ज्वाइनिंग 12 जुलाई
रिक्त रही सीटों के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग 24 से 26 जुलाई
दूसरे राउंड में आवंटित सीटों को ज्वाइंनिंग की तिथि 3 अगस्त
एमबीएबीएस बीडीएस कोर्स सेशन 1 अगस्त
स्टेट कोटे में बदल जाएंगी ऑल इंडिया कोटे की खाली सीटें
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की 18 मई को जारी अधिसूचना के मुताबिक ऑल इंडिया कोटे की आवंटित 15 फीसदी सीटें ऑल इंडिया के शेड्यूल के मुताबिक 22 जुलाई तक रिक्त रहने पर एचपीयू की दूसरे दौर की काउंसलिंग में स्टेट कोटा में बदल कर भर दी जाएंगी।
संस्थान सीटें
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला 100 सीटें
डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा कांगड़ा 100 सीटें
लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज मंडी (एसएलबीएस) 100 सीटें
राधा कृष्णन गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर 100 सीटें
पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा 100 सीटें
डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन 100 सीटें
एमएमएमयू सोलन निजी संस्थान 150 सीटें
डेंटल कॉलेज सीटें
गर्वनमेंट डेंटल कॉलेज शिमला 60
हिमाचल इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंस पावंटा साहिब (निजी) 100
हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर (निजी संस्थान) 60
भोजिया डेंटल कॉलेज नालागढ़ (निजी संस्थान) 60
एमएन डीएवी डेंटल कॉलेज सोलन (निजी संस्थान) 60