फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर में लेगा एचपीयू

Fri, 04 Oct 2019 02:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर में लेगा। पीजी कोर्स में एलएलबी, एमटीए, एफवाईसीटीए, बीएचएम, बीए एलएलबी के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और 9वें सेमेस्टर की रेगुलर और दूसरे चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाएं पुराने सिस्टम के तहत नवंबर माह में ली जाएंगी। छात्रों के लिए परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन पीजी में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों और पुराने पीजी के ऑफलाइन प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। इसके बाद विश्वविद्यालय तय नियमों के मुताबिक लेट फीस लेगा। ऑफलाइन फार्म भरने वाले परीक्षार्थियों के लिए विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध परीक्षा फार्म भरकर तय फीस के साथ जमा करवाने होंगे। 

पीजी के पहले, तीसरे सेमेस्टर के ऑनलाइन भरे जाएंगे परीक्षा फार्म 
पीजी कोर्स में ऑनलाइन प्रवेश लेने वाले पिछले सत्र और इस सत्र के छात्र-छात्राओं को पहले और तीसरे सत्र की रेगुलर सेमेस्टर परीक्षा और दूसरे सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने होंगे। इसके लिए विवि ने एग्जाम www.exams.hpushimla.in पोर्टल खोल दिया है।
विज्ञापन


पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स के नए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फार्म भरने के बाद इसकी हार्ड कॉपी विवि में उप कुलसचिव परीक्षा टू के पास जमा करवानी होगी। कॉपी जमा न करवाने वालों के फार्म मान्य नहीं होंगे। इन छात्रों के फार्म संबंधित संस्थानों के प्रमुखों से वेरिफाई कर उनकी पात्रता की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें