फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलनंबर न मिले तो कट लिस्ट में नाम देख भी परीक्षा दे सकेंगे छात्र

Mon, 27 Nov 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 29 नवंबर से शुरू हो रही पीजी कोर्स की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए विवि केंद्रवार परीक्षार्थियों की कट लिस्ट उपलब्ध करवाएगा। जिन छात्रों को समय से परीक्षा रोलनंबर न मिलें तो वे कट लिस्ट में नाम देखकर सीधे परीक्षा केंद्र में फीस रसीद दिखाकर परीक्षा में बैठ सकेंगे। 
विज्ञापन


इससे परीक्षा देने वाले वाले छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी। उन्हें बिना रोलनंबर के परीक्षा देने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। विश्वविद्यालय के 360 से अधिक परीक्षा विंग की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों के दस दिन तक चुनावी ड्यूटी पर जाने के बावजूद विवि प्रशासन ने समय से परीक्षा रोलनंबर भेजने का कार्य किया।

इसके लिए कर्मचारियों को देर शाम तक ओवर टाइम करवाकर फॉर्म छंटनी और रोलनंबर भेजने की प्रक्रिया को पूरा किया। अब इनमें से कुछ रोलनंबर भेजने की प्रक्रिया जारी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी का दावा है कि कुल आए परीक्षा फॉर्म में से करीब 90 फीसदी को रोलनंबर डाक से भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


इक्डोल छात्रों के रोलनंबर भी इक्डोल प्रशासन को डिस्पैच करने को भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर तक सभी रोलनंबर भेज दिए जाएंगे। जिन छात्रों को इसके बावजूद रोलनंबर नहीं मिलते हैं, उनकी सुविधा के लिए विवि की वेबसाइट पर सेंटरवार कट लिस्ट भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

जिसे देखकर छात्र सीधे अपने परीक्षा केंद्र में जाकर, फीस रसीद और पहचान दिखाकर परीक्षा में बैठ सकता है। जिनका रोलनंबर कट लिस्ट में नाम है, उन्हीं छात्रों को बिना रोलनंबर के पहचान दिखाने पर परीक्षा देने की अनुमति होगी।

परीक्षाएं तीन दिन बाद, नहीं पहुंचा स्टडी मैटिरियल और रोलनंबर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पर परीक्षा के लिए रोलनंबर न भेजने और इक्डोल प्रशासन पर अब तक स्टडी मैटिरियल न भेजने का आरोप लगाया है। 29 नवंबर से शुरू होने वाली इस परीक्षा को देने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी में डाला गया है।

एबीवीपी इकाई अध्यक्ष विश्वबंधु शर्मा और सचिव सुयश ने कहा कि इक्डोल के छात्र-छात्राओं को अभी तक पीजी परीक्षा की तैयारी के लिए स्टडी मैटीरियल नहीं भेज पाया है।

ऐसे में छात्र कैसे परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। इन छात्र नेताओं ने चेताया कि यदि दो दिनों में रोलनंबर और स्टडी मैटीरियल नहीं भेजा तो, एबीवीपी इक्डोल निदेशक का घेराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें