फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी परीक्षाओं के लिए फार्म भरने का शेड्यूल जारी

Sat, 21 Dec 2019 04:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने मार्च 2020 में होने वाली स्नातक डिग्री बीए/ बीएससी/ बीकॉम और शास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष की सालाना परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। शनिवार को परीक्षा फार्म भरने के लिए विवि की वेबसाइट और एग्जाम पोर्टल को खोल दिया गया है। शनिवार से लेकर दस जनवरी तक यूजी छात्र प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा के फार्म भर सकेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद फार्म तय की गई लेट फीस के साथ ही भरे जा सकेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि संबंधित कॉलेज के प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि भरे गए छात्रों के परीक्षा फार्म की हार्ड कापी तय समय सीमा के भीतर विवि को उपलब्ध करवाई जाए। परीक्षा फार्म भरने वाले हर छात्र की परीक्षा के लिए तय पात्रता शर्तें पूरी हों, यह सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा फार्म विवि के एग्जाम पोर्टल www.exams.hpushimla.in के माध्यम से भरे जा सकेंगे। 

गोल्डन चांस के लिए 10 जनवरी तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म 
यूजी डिग्री पूरी करने को दिए विशेष अवसर के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह परीक्षाएं मार्च माह में होंगी। परीक्षा के लिए यूजी डिग्री कोर्स बीए/बीएससी/ बीकॉम और शास्त्री कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2000 से 2013 तक डिग्री में प्रवेश पाने वाले और डिग्री पूरी न कर पाने वाले छात्र पात्र होंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को पांच हजार प्रति वर्ष के हिसाब से परीक्षा फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन


यह परीक्षा विवि के 2012-13 के सिलेबस के मुताबिक होगी। फार्म भरने को दस जनवरी अंतिम तिथि तय की गई है। परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए है। इधर, एचपीयू की ओर से मार्च माह में हुई यूजी की परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों को बतौर लेट कॉलेज स्टूडेंट परीक्षा पास करने को दिए गए मौके में लाभान्वित होने वाले छात्रों को फार्म भरने की प्रक्रिया अलग से शुरू की जाएगी।

इसके लिए विवि अलग से अधिसूचना जारी कर समय देगा। इस विशेष मौके में हजारों छात्र परीक्षा के लिए पात्र होंगे और वे मार्च माह में ही परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि इसके लिए भी छात्रों से सामान्य छात्रों के बराबर ही फीस ली जाएगी, मगर इनके लिए अलग से विश्वविद्यालय आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि अधिसूचित करेगा और पोर्टल खोलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें