फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट के चलते बदलेंगी पीजी परीक्षा की तिथियां

Sun, 30 Aug 2020 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विवि की ओर से पीजी परीक्षाओं के लिए जारी किए गए शेड्यूल में यूजीसी नेट की तिथियों के निर्धारित होने पर बदलाव होगा। परीक्षा विंग की ओर से जारी हुए शेड्यूल में इसको लेकर साफ तौर पर सूचित किया गया है। प्रदेश भर से हजारों की संख्या में पीजी छात्र साथ में नेट भी देते हैं। इसलिए परीक्षा शेड्यूल में साफ किया गया है कि जारी शेड्यूल में नेट के कारण बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन


इसके लिए परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी वरिष्ठ केंद्र अधीक्षकों को शेड्यूल में बदलाव के मुताबिक परीक्षा की व्यवस्था करवाने को कहा गया है। नेट 21 से 25 सितंबर तक संभावित है। 15 सितंबर से पीजी परीक्षाएं शुरू होनी हैं। शेड्यूल में बदलाव को लेकर विवि वेबसाइट और मीडिया के माध्यम से सूचित करेगा।  परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि पीजी परीक्षाएं मंत्रालय और सरकार की ओर से जारी एसओपी को फॉलो करते हुए ली जाएंगी।

पीजी परीक्षाओं में एचपीयू के हॉस्टल खुलने पर संशय
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 15 सितंबर से पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू कर रहा है। दस कोर्स का परीक्षा शेड्यूल भी जारी हो चुका है। विवि के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास परीक्षा शुरू होने पर खुलेंगे या नहीं, इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। विवि प्रशासन के सामने छात्र संगठन मांग जरूर उठाते आए हैं, मगर छात्रावासों को 15 सितंबर तक खोलने की संभावनाएं कम नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


सरकार ने अनलॉक 4 में भी शिक्षण संस्थान खोलने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में विवि प्रशासन शायद ही छात्रावासों को परीक्षा शुरू होने से पहले खोलने का फैसला ले। विवि के 14 छात्रावासों में एक से डेढ़  हजार विद्यार्थी रहते हैं। ये इन दिनों छात्रावास बंद होने से घरों में ही हैं। विवि प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए ही पीजी छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा केंद्र चुनने की सुविधा पहले ही दी है, जिससे विद्यार्थी समय से पीजी परीक्षा के लिए बनाए 38 परीक्षा केंद्रों में से घर से नजदीक केंद्र चुन सकें।

विवि किन्हीं कारणों से परीक्षा नहीं दे पाने वालों को दोबारा परीक्षा करवाने के विकल्प पर भी विचार कर सकता है। विवि के नवनियुक्त चीफ वार्डन प्रो. अजय अत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय और प्रदेश सरकार के कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के दायरे में रहकर और विवि प्रशासन के आदेशों के अनुरूप ही फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें