यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की 120 सीटों और धर्मशाला रिजनल सेंटर की एमबीए सीटों पर प्रवेश देने को हुई इस परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर 15 जून को मेरिट जारी कर दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरचा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के कॉल लेटर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। जिसे डाउनलोड कर छात्र ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार में अपीयर हो सकेंगे।
पात्र छात्रों को पंजीकृत किए मोबाइल नंबर पर भी जीडी और साक्षात्कार की सूचना दी जाएगी। इस संबद्ध में अधिक जानकारी को अभ्यर्थी एचपीयूबीएस के लेंडलाइन नंबर 0177-2831653 पर भी संपर्क कर सकेंगे।
एमबीए कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीट के लिए पात्र अभ्यर्थियों का ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार 9 से 12 जुलाई तक संस्थान में होगा। जबकि नान सब्सिडाइज्ड 60 सीटों के लिए जीडी और इंटरव्यू को 16 से 21 जुलाई की तिथि तय की गई है।