परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि शेड्यूल वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर भी उपलब्ध है, वहीं परीक्षार्थियों को वेब पोर्टल पर भी उपलब्ध करवा दिया है, जिसे छात्र लॉगइन कर देख सकते है।
उन्होंने कहा कि इस बार सिर्फ दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को ही विवि से ऑफलाइन रोलनंबर जारी होंगे, जबकि प्रथम सेमेस्टर वाले नए छात्रों को विवि के पोर्टल के माध्यम से रोलनंबर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पीजी कोर्स की रेगुलर और री-अपीयर परीक्षाएं दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएंगी।
कोर्स प्रथम व तृतीय रेगुलर सेमेस्टर री-अपीयर
एम कॉम 27 नवंबर से 17 दिसंबर 18 दिसंबर से 31 दिसंबर
एमए/एमएससी मैथ 27 नवंबर से 17 दिसंबर 18 दिसंबर से 29 दिसंबर
एमए सोशोलॉजी 27 नवंबर से 8 दिसंबर 10 दिसंबर से 15 दिसंबर
एमए संस्कृत 27 नवंबर से 13 दिसंबर 14 दिसंबर से 22 दिसंबर
एमए लोक प्रशासन 27 नवंबर से 17 दिसंबर 18 से 28 दिसंबर
एमए राजनीति विज्ञान 28 नवंबर से 8 दिसंबर 15 से 24 दिसंबर
एमए इतिहास 27 नवंबर से 8 दिसंबर 10 दिसंबर से 17 दिसंबर
एमए हिंदी 28 नवंबर से 17 दिसंबर 15 से 22 दिसंबर तक
एमए इंग्लिश 28 नवंबर से 14 दिसंबर 17 से 24 दिसंबर