हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमफिल, एलएलएम और पीएचडी कोर्स वर्क, पीजी डिप्लोमा, क्लीनिकल साइकोलाॅजी की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया हैै। ये परीक्षाएं 23 अक्तूबर से शुरू होंगी। विवि ने सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा इन फाॅरेन लैंग्वेज, भाटी भाषा और योग स्टडीज का परीक्षा शेड्यूल भी जारी किया है।