हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पीएचडी में बिना प्रवेश परीक्षा के सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि के 24 विभागों में भरी जाने वाली सीटों के लिए आवेदन करने को नौ अगस्त अंतिम तिथि तय की गई है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय की ओर से इस संदर्भ में जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक विभिन्न विभागों की पीएचडी की तय सीटों को भरने के लिए आवेदन फार्म विवि की वेबसाइट wwwhpuniv.ac.in एडमिशन पोर्टल www.admissions.hpushimla.im से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस संदर्भ में किसी भी तरह की जानकारी के लिए फोन नंबर 0177-2830922, 2833888 पर भी संपर्क किया जा सकता है। हर विभाग की विवि से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ा रहे (इन सर्विस)शिक्षकों और दिव्यांग के लिए रखी गई एक एक सीट के लिए आवेदन कर सकते हैं।