संस्थान के निदेशक प्रो. ओपी शर्मा ने बताया कि कोचिंग के लिए तय शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन/ एचपी सीईटी/ बीटेक यूआईटी की प्रवेश परीक्षा देने वालों की कोचिंग एक जुलाई से शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र ने वर्ष 2021 की मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं में भाग लेने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग कक्षाओं के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। चयनित अनुसूचित जाति जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की सूची 28 जून को जारी कर दी जाएगी। आवेदन फार्म विवि की वेबसाइट से डाउनलोउ कर सकते हैं। इसे निदेशक पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में तय तिथि से पूर्व जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. ओपी शर्मा ने बताया कि कोचिंग के लिए तय शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन/ एचपी सीईटी/ बीटेक यूआईटी की प्रवेश परीक्षा देने वालों की कोचिंग एक जुलाई से शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी। नीट/बीएएमएस/बीएससी नर्सिंग के बैच की कक्षाएं एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलेंगी। कक्षाएं ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन यह जल्द तय होगा। मुफ्त कोचिंग और वजीफे के लिए आरक्षित वर्ग के लिए तय पात्रता शर्तें विवि और पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।