फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी के तीन बैच को डिग्री पूरी करने को विशेष मौका देगा विवि

Thu, 17 Dec 2020 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय रूसा सीबीसीएस के तहत शुरुआत के तीन बैच के छात्रों को अधूरी डिग्री पूरी करने को मौका दे रहा है। जारी अधिसूचना के मुताबिक सत्र 2013-14, 2014-15 और 2015-16 में स्नातक डिग्री पूरी न कर पाने वाले छात्रों को परीक्षा का विशेष अवसर दिया गया है। इसके लिए छात्रों को  5 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस देनी होगी।

विज्ञापन


डिग्री पूरी करने के लिए छात्र तय फीस देकर परीक्षाएं दे सकेंगे। विवि इन यूजी छात्रों को अलग से परीक्षा नहीं करवाएगा। ये रूटीन में होने वाली परीक्षा में छात्र बैठ सकेंगे। विवि की अकादमिक काउंसिल की बैठक में स्नातक स्तर पर विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 21 नवंबर को हुई ईसी की बैठक में इसे अंतिम मंजूरी मिलने के बाद मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें