फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी में फेल हजारों विद्यार्थियों को फिर परीक्षा देने का मौका, एचपीयू ने दी राहत

Thu, 12 Dec 2019 09:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री कोर्स की मार्च  2019 में हुई परीक्षा में दो से अधिक विषयों में फेल हुए हजारों छात्रों को मार्च 2020 में होने वाली यूजी वार्षिक परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसकी अधिसूचना जारी किए जाने के बाद जल्द ही परीक्षा फार्म भरने के लिए विवि का पोर्टल खोल दिया जाएगा। यह दिसंबर माह में ही खोला जाना है।

विज्ञापन


इससे वो छात्र लाभान्वित होंगे, जो प्रथम वर्ष में फेल होने के बाद किसी भी कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पाए हैं। ये छात्र फेल होने के बाद कॉलेज के पूर्व रेगुलर छात्र (लेट कॉलेज स्टूडेंट )के रूप में विवि की ओर से वार्षिक परीक्षा के लिए स्ट्रीम के हिसाब से तय की गई सामान्य फीस देकर परीक्षा दे सकेंगे। जिन छात्रों ने कॉलेज में फेल होने के बाद दोबारा प्रथम वर्ष में प्रवेश ले लिया है, उन्हें इस विशेष मौके का कोई लाभ नहीं होगा।

वे सामान्य रेगुलर छात्रों के साथ ही परीक्षा में अपीयर होंगे। रूसा में प्राइवेट परीक्षा देने का प्रावधान महिलाओं और आरक्षित वर्ग के अलावा नहीं है, इसलिए विवि ने फेल हुए हजारों छात्रों को एक बार लेट कॉलेज छात्र के रूप में परीक्षा देने का यह मौका दिया है। जिसे अकादमिक काउंसिल की स्टेंडिंग कमेटी से अनुमोदित कर दिया गया है। इसकी बाकायदा अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द परीक्षा फार्म भरने को खोला जाएगा पोर्टल : परीक्षा नियंत्रक 

सबसे अधिक लाभ उन छात्रों को होगा, जो प्रैक्टिकल सब्जेक्ट के साथ यूजी डिग्री कर रहे है, उनको दोबारा से प्रैक्टिकल परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।  उनके पिछले प्राप्तांक ही परिणाम में गिने जाएंगे। इस परीक्षा में उर्तीण होने पर ये लेट कॉलेज स्टूडेंट द्वितीय वर्ष में रगुलर छात्र के रूप में प्रवेश लेकर पढ़ाई जारी रख पाएंगे। 

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि फेल हुए छात्रों को इस मौके से परीक्षा पास करने का मौका मिलेगा। जल्द ही मार्च 2020 में आयोजित की जाने वाली यूजी की वार्षिक परीक्षा के लिए आनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। उन्होंने माना कि इन छात्रों से भी  तय सामान्य फीस ही वसूल की जाएगी। 

देनी होगी यूजी प्रथम वर्ष की दोबारा पूरी परीक्षाएं 
शिमला। वार्षिक परीक्षा दिए जाने के इस विशेष मौके के तहत जो भी छात्र परीक्षार्थी होंगे, उन्हें ईयर की सभी परीक्षाएं पूरी दोबारा देनी होगी। कंपार्टमेंट की परीक्षा सितंबर माह में हो चुकी है। दो विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें