हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तीन दिव्यांग मेधावियों ने सहायक आचार्य पद की राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) पास की है। यूजीसी नेट में प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद अब इन छात्र-छात्राओं ने साबित किया है कि जीवन में लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत कर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
प्रदेश विवि कार्यकारी परिषद के सदस्य और विकलांगता मामले के नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि एमए शिक्षा के शारीरिक शिक्षा में दिव्यांग छात्र मुकेश और राजनीति विज्ञान में पीएचडी कर रहे सतीश ठाकुर ने सेट पास किया है।
सेट पास करने वाले दृष्टि बाधित छात्रों में लोक प्रशासन में पीएचडी कर रहीं इतिका चौहान, एमए अर्थशास्त्र के छात्र दृष्टिबाधित विद्यार्थी हैं। लोक प्रशासन में पीएचडी कर रहीं इतिका चौहान, एमए अर्थशास्त्र के छात्र अनुज कुमार, एमए राजनीति विज्ञान के छात्र जसबीर लुबाना शामिल हैं।
कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने सेट पास करने वाले मेधावियों को बधाई दी है। कहा कि ये छात्र विश्वविद्यालय की शान हैं। ऐसी प्रतिभाओं को देखते हुए अब विकलांगों के लिए बाधारहित विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। ऐसे छात्रों को विवि में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।