एचपीयू ने नए शैक्षणिक सत्र में आईजीएमसी के सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज सहित विवि से संबद्ध निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग ओर पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का संशोधित शेडयूल जारी किया है।
दोनों कोर्स के लिए 25 अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इसमें सामान्य, ओबीसी और इसकी सब कैटेगरी में बीएससी नर्सिंग की 1600 रुपये, जबकि पोस्ट बेसिक कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ दो हजार फीस रुपये अदा करनी होगी।
अनुसूचित जाति और जनजाति तथा इसकी सब कैटेगरी के अभ्यर्थियों को बीएससी कोर्स के लिए आठ सौ, जबकि पोस्ट बेसिक कोर्स के लिए एक हजार रुपये फीस जमा करवानी होगी। अंत्योदय और आईआरडीपी तथा इसकी सब कैटेगरी के अभ्यर्थियों को बीएससी कोर्स के लिए आठ सौ रुपये फीस अदा करनी होगी।
प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी जिसमें पात्रता शर्तें आवेदन की प्रक्रिया और इससे संबंधित हर तरह की जानकारी विवि के एडमिशन पोर्टल पर प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध करवाई गई है। सभी अभ्यर्थियों को इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस संबद्ध में अधिक जानकारी के लिए विवि की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 0177 -2833648 और 0177-2830891 पर भी संपर्क किया जा सकता है।