फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि ने घोषित किया यूजी पहले सेमेस्टर का परिणाम, पांच माह बाद हुआ जारी

Fri, 18 May 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री के 2017 बैच के पहले सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम करीब पांच माह बाद घोषित किया गया है। विवि का दावा है कि पहले सेमेस्टर का 94 फीसदी परिणाम पूरी तरह से घोषित किया है।

विज्ञापन


शेष छह फीसदी वे मामले हैं, जिनमें कॉलेजों से इंटरनल असेसमेंट नहीं आई है। विवि ने संबंधित कॉलेजों को पत्र लिखकर असेसमेंट अवार्ड भेजने को कहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि अक्तूबर और नवंबर माह में 35,704 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी थी।

विज्ञापन

करीब 94 फीसदी नतीजे घोषित कर दिए हैं। शेष रिजल्ट कॉलेजों से असेसमेंट आने पर सेटल कर घोषित किए जाएंगे। कहा कि यूजी बैच के पहले सेमेस्टर की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन/ वेब एनेबल्ड करने के लिए ईआरपी प्रोेजेक्ट के तहत इस बैच को लाया गया।

इस कारण परीक्षा आयोजन से लेकर मूल्यांकन सहित परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया में देरी हुई। इस बैच के ईआरपी के तहत लाए जाने से छात्र परीक्षा से संबंधित हर जानकारी अपने लॉगइन से देख सकते हैं।

छात्र का विवि में यह स्थायी रिकार्ड बन गया है। छात्र जब तक विवि से पढ़ाई जारी रखेगा, उसका अलग से ऑनलाइन रिकार्ड दर्ज होगा। इसे वह कभी भी देख सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें