फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलएम-एमफिल की प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित

Sat, 27 Feb 2021 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विवि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विवि ने एलएलएम और एमफिल की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। घोषित नतीजों को विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। एमफिल कोर्स में इतिहास, भूगोल, परफार्मिंग आर्ट म्यूजिक, कॉमर्स, म्यूजिक, अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र के नतीजे घोषित कर साइट पर उपलोड किए गए हैं। इसे परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


एलएलबी समेत पीजी कोर्स की डेटशीट जारी 
हिमाचाल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एलएलबी प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर और दूसरे, चौथे सेमेस्टर की मार्च में होने वाली परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। वहीं एमबीए ग्रामीण विकास, एमटीटीएम, एमबीए, एमसीए, एमए जर्नलिज्म, सोशल वर्क, एमए योगा, बिजनेस इकोनॉमिक्स, ड्राइंग एंड पेंटिंग, एमए/एमएससी भूगोल साइकोलॉजी, म्यूजिक, ग्रामीण विकास, साइकोलॉजी, एमएमसी, एमएफए, एमए एजूकेशन कोर्स का परीक्षा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इन कोर्स की परीक्षाएं भी मार्च माह में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें