फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने यूजी कोर्स का एग्जाम पोर्टल अस्थाई तौर पर किया बंद

Fri, 11 Jan 2019 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी डिग्री कोर्स के तहत परीक्षा फॉर्म भरने के लिए बनाए एग्जाम पोर्टल को बंद कर दिया है। कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे बंद किया है। पोर्टल बंद होने से यूजी छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएंगे। सोमवार तक तकनीकी और सॉफ्टवेयर में आई दिक्कत को ठीक कर इसे छात्रों के लिए खोल दिए जाने का दावा विवि कर रहा है।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी और कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार ने माना कि कुछ कॉलेजों तथा छात्रों की ओर से समस्या निदान के लिए विवि में बनाए हेल्प डेस्क  पर आई शिकायतों के बाद पोर्टल को बंद करने का निर्णय लिया है। इसे सोमवार तक ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र पहले की तरह से अपने लागइन आईडी से वार्षिक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। 

इक्डोल छात्रों को ऑनलाइन प्रवेश लेने को और इंतजार 
यूजीसी के डेब से इक्डोल में यूजी और पीजी कोर्स का नया बैच बैठाने के लिए देरी से मिली अनुमति के बाद निदेशक का दस जनवरी से एडमिशन पोर्टल खोलने का दावा पूरा नहीं हो पाया। इससे दाखिले का इंतजार करने वाले प्रदेश के यूजी और पीजी छात्रों का इंतजार और लंबा हो गया।
विज्ञापन


वीरवार को इक्डोल निदेशक की अध्यक्षता में प्रवेश के लिए प्रोस्पेक्टस फाइनल करने को प्रोस्पेक्टस कमेटी की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि दो दिन में पीजी कोर्स में ऑनलाइन प्रवेश के लिए एडमिशन पोर्टल खोल दिया जाएगा।

कमेटी ने यूजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया सात फरवरी तक जारी रखने पर सहमति बनाई। कमेटी की बैठक में प्रोस्पेक्टस में हर कोर्स के लिए आवश्यक पात्रता शर्तें फीस सहित हर तरह की जानकारी से संबंधित मसौदा भी फाइनल कर दिया है। इसे पोर्टल खुलने के साथ ही वेबसाइट पर डाला जाना है। छात्र इसे ऑनलाइन देख सकेंगे।

इसमें इक्डोेल में इस नए बैच में चलाए जाने वाले हर कोर्स से संबंधित जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने माना कि प्रोस्पेक्टस फाइनल कर दिया गया है। इसे जल्द वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसी में एडमिशन, परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा से संबंधित व इक्डोल से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें