विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोल में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में पत्रकारिता के पीजी कोर्स का नया बैच नहीं बिठाया जा सका था। यूजीसी और यूजीसी के डिस्टेंस एजूकेशन ब्यूरो( डेब) ने पत्रकारिता के करवाए जा रहे कोर्स के नाम पर आपत्ति दर्ज कर की थी और इसका नाम बदलकर एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन करने को कहा था।
जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इससे उम्मीद है कि इक्डोल के इस बार बैठने वाले बैच में पीजी कोर्स नए नाम से फिर से शुरू हो जाएगा। जिससे प्रदेश भर से दूरवर्ती शिक्षा मोड से कोर्स करने वाले छात्र छात्राओं को सुविधा मिल जाएगी।
जिन अभ्यर्थियों ने एमए शिक्षा, एमए संस्कृत, एमएससी सीबीबी (कंपयूटेशनल बायोलॉजी एंड बायोइंफार्मेटिक्स), एमए न्यू मीडिया विषय में दाखिले के लिए आवेदन किया है, उन्हे स्नातक की मार्क्सशीट 30 मई तक जमा करवानी होगी।
विषय सीटें आवेदन
एमए संस्कृत 30 33
एमएससी सीबीबी 30 45
एमएलआईबी 30 13
एमए न्यू मीडिया 30 32
एमए एजूकेशन 30 13