तिथियां क्लैश होने के कारण कई युवा परीक्षाओं से महरूम हो रहे थे। इस फैसले से प्रदेश के हजारों युवाओं को राहत मिली है। अब विवि के विभिन्न प्रवेश कोर्सों के लिए 20 और 21 को होने वाली परीक्षाएं 30 और 31 मई को करवाई जाएंगी।
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने बताया कि परीक्षा तिथियों में किए गए बदलाव की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई है। कुलपति की मंजूरी के बाद जारी की गई इस अधिसूचना के मुताबिक छह पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। इनमें साइंस, एलएलबी सहित अन्य एमए कोर्स शामिल हैं।
पीजी कोर्स का नाम पुरानी तिथि नई तिथि
एमएससी भूगोल 20 मई 31 मई 2019
एमए हिंदी 20 मई 31 मई 2019
एलएलबी 20 मई 22 जून 2019
एमकॉम 21 मई 30 मई 2019
एमएससी(फिजिक्स/केमिस्ट्री) 21 मई 30 मई 2019
एमए राजनीति शास्त्र 21 मई 30 मई 2019