एचपीयू ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) के बीबीए कोर्स के लिए तीन जून को 40 सीटों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 46 परीक्षार्थी जीडी इंटरव्यू को पात्र घोषित किए गए है। उनके रोलनंबर के हिसाब से शेडयूल भी जारी कर दिया है। मेरिट और साक्षात्कार की तिथि का ब्योरा विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in और संस्थान की वेबसाइट www.ucbs.org पर उपलब्ध है।
सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए जीडी इंटरव्यू 21 से 23 जून तक होंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि इस कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया में प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 46 पात्र पाए गए हैं। पात्र परीक्षार्थियों के रोलनंबर और उनके जीडी इंटरव्यू के लिए तय शेडयूल जारी किया है।
कोर्स की सब्सिडाइज्स सीटों के लिए होने वाले जीडी इंटरव्यू में प्रवेश परीक्षा के 50 अंक, जीडी के दस अंक, इंटरव्यू के दस अंक, दसवीं और बारहवीं परीक्षा के प्राप्तांक का दस-दस अंक में से मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद 19 जून को नॉन सब्सिडाइज्ड की काउंसलिंग का शेडयूल जारी किया जाएगा, जिसकी काउंसलिंग 24 जून से शुरू होगी। बताया कि सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 21 से 23 जून जीडी इंटरव्यू होगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर पात्र परीक्षार्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी के प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।