फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी की रीअपीयर के लिए इस तारीख से पहले भरना होगा फॉर्म

Fri, 24 Nov 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जून-जुलाई में हुईं पीजी कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने में देरी के चलते विवि ने पीजी छात्रों को रीअपीयर परीक्षा के फार्म भरने को अलग से समयसीमा तय की है। इससे प्रदेश भर के हजारों छात्रों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


हाल ही में घोषित पीजी परीक्षाओं के परिणाम में यदि कोई छात्र किसी सेमेस्टर की परीक्षा देना चाहता है, तो वह पीजी परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा फार्म भर सकता है। छात्र को हर हाल में 29 नवंबर से शुरू हो रही पीजी सेमेस्टर अंत परीक्षाओं से पहले परीक्षा फार्म भरने होंगे। 

फार्म भरने की फीस रसीद दिखाने पर ही छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। विवि बाद में इन केस को सेटल करेगा। जिनके पीजी के नतीजे घोषित हो चुके हैं, वे हर हाल में 29 नवंबर से पहले रीअपीयर परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन


छात्र विवि की संबंधित पीजी कक्षा शाखा में जाकर भी फार्म जमा करवा सकते हैं, उन्हें रोलनंबर भी समय से डिस्पैच करने और हाथों हाथ दिए जाने की व्यवस्था परीक्षा विंग ने की है।

छात्रों की सुविधा को की गई इस व्यवस्था से छात्र परीक्षा में बैठ सकेंगे। पीजी कोर्स में जिन विषयों में वे पास नहीं हो पाए हैं, उनमें पास हो सकते हैं या प्राप्तांक बढ़ाना चाहते हो, तो वे दोबारा से अपीयर हो कर अपनी प्राप्तांक प्रतिशतता भी बढ़ा सकते हैं। 

उधर, परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने माना कि जो छात्र रीअपीयर होना चाहते हैं, वे 29 नवंबर से पहले फार्म अवश्य भरें। ऐसे परीक्षार्थियों को फीस रसीद अवश्य दिखानी होगी या विवि से रोलनंबर लेकर दिखाना होगा, तभी उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। 

एमसीए और बीडीएस का परीक्षा परिणाम घोषित  
विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्स में अंतिम पीजी डिग्री कोर्स एमसीए का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है, वहीं बीडीएस के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं, जिन्हें विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। कुछ पीजी डिप्लोमा कोर्स के परिणाम विवि जल्द घोषित करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें