फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू, सीयू में एक ही दिन प्रवेश परीक्षा, असमंजस में हजारों अभ्यर्थी

Sat, 04 May 2019 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश के हजारों युवा एक बार फिर असमंजस में हैं। सीयू और एचपीयू की प्रवेश परीक्षा एक ही दिन आ रही है। फिजिक्स और बॉटनी सहित अन्य विषयों की प्रवेश परीक्षा 21 मई को होगी। अभ्यर्थियों को एक परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। 21 मई को प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से फिजिक्स, बॉटनी, एमकॉम और एमए राजनीति शास्त्र की प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है।

विज्ञापन


इसी दिन केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की ओर से कई विषयों की प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है। छात्र-छात्राओं ने दोनों विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। अभ्यर्थियों ने एक प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव करने की मांग की है। 

एक ही दिन प्रवेश परीक्षा होने से करीब हजारों अभ्यर्थियों को एक परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। राकेश कुमार, अमर सिंह, प्रियंका शर्मा, प्रदीप कुमार, ऊषा, राजो देवी, शशि शर्मा, कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, कमलेश कुमार, संजीव कुमार ने कहा दोनों विश्वविद्यालयों ने कई प्रवेश परीक्षाओं की तिथि 21 मई निर्धारित कर रखी है। युवाओं ने दोनों विवि में प्रवेश के लिए आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन


लेकिन परीक्षा एक ही दिन आने से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है। अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने प्रदेश सरकार और दोनों विवि प्रबंधन से अपील की है कि एक प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाए, ताकि विद्यार्थी दोनों परीक्षाओं में बैठ सकें।

इस संबंध में एचपीयू के डीन ऑफ स्टडी अरविंद कुमार ने कहा कि एचपीयू की ओर से दिसंबर में प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया था। फिजिक्स, बॉटनी की प्रवेश परीक्षा में बदलाव करने के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। 

सीयू धर्मशाला के परीक्षा नियंत्रक संजीव शर्मा ने विश्वविद्यालय की एमए और एमएससी सभी विषयों की प्रवेश परीक्षा एक ही दिन 21 मई को निर्धारित की गई है। इसमें बदलाव नहीं हो सकता है। एचपीयू तिथि में बदलाव कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें