फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने कॉलेज में ही परीक्षा देना चाहते हैं यूजी अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी

Sun, 09 Aug 2020 07:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 17 अगस्त से प्रदेश भर के 147 परीक्षा केंद्रों में यूजी अंतिम  सेमेस्टर की परीक्षाएं करवा रहा है। सभी विद्यार्थी अपने कॉलेज में ही परीक्षाएं देना चाहते हैं। विवि को एक भी ऐसा आवेदन कॉलेज के माध्यम से नहीं मिला है, जिसमें छात्र दूसरे कॉलेज में अपीयर होना चाहे। विवि ने कोरोना संक्रमण से छात्रों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नजदीकी कॉलेज में परीक्षा देने का विकल्प भी दिया था।

विज्ञापन


विवि ने छात्रों से अपने कॉलेज को दूसरे कॉलेज में परीक्षा देने की सूचना देने को कहा था । परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेइस नेगी ने कहा कि उनको  ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है कि किसी भी कॉलेज से किसी छात्र द्वारा अपने कॉलेज को छोड़ घर से नजदीक दूसरे कॉलेज में अपीयर होने का आवेदन मिला हो। इससे जाहिर है कि छात्र-छात्राएं सिर्फ अपने कॉलेज में ही परीक्षा देना चाहते हैं।

एडमिट कार्ड जेनरेट न हो तो कॉलेज से करें संपर्क
यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा सिर्फ वही विद्यार्थी दे सकेंगे, जिनके फॉर्म वेरिफिकेशन और सीसीए उसके कॉलेज से ऑनलाइन अपलोड होंगे। वेरिफिकेशन और सीसीए अपलोड होते ही छात्र अपना परीक्षा एडमिट कार्ड अपने लॉगइन आईडी से डाउनलोड कर सकेगा। विवि ने मार्च में ही कॉलेजों को फॉर्म वेरिफिकेशन और सीसीए देने को कहा हुआ है। यदि एडमिट कार्ड जेनरेट नहीं होता तो कॉलेज में ही संपर्क करना होगा।
विज्ञापन


शनिवार तक पूरी हो जाएगी परीक्षा की तैयारी
एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि शनिवार तक यूजी के करीब 37000 विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी शनिवार तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी दूसरे कॉलेज के परीक्षा केंद्र में अपीयर होना चाहता है, वह यह सुनिश्चित करे कि उस केंद्र में उसके संकाय का कोर्स और परीक्षा हो रही हो। प्राचार्य भी ऐसे छात्रों की सूचना तुरंत विश्विद्यालय को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें