फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी जूलॉजी और एमसीए के लिए काउंसलिंग का शेडयूल जारी

Thu, 27 Jun 2019 04:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय बायोसाइंस विभाग में एमएससी जूलॉजी, एमएससी बॉटनी और कंप्यूटर साइंस विभाग में एमसीए के लिए दो जुलाई को काउंसलिंग करेगा। इन कोर्सों की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए पात्र छात्रों की सूची एचपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभागों में संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


वेबसाइट पर काउंसलिंग के लिए पात्र छात्र-छात्राओं की सूची में जूलॉजी में ओपन श्रेणी के लिए प्रवेश परीक्षा में 61,  एससी में 56 और एसटी में 50 अंक प्राप्त या इससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को बुलाया गया है। बायोसाइंस के एमएससी बॉटनी की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए भी प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। कंप्यूटर साइंस विभाग भी दो जुलाई को एमसीए कोर्स के लिए काउंसलिंग करेगा। 

इसमें प्रवेश परीक्षा में 46 या इससे अधिक प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। एमए लोक प्रशासन के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए चार जुलाई को काउंसलिंग होगी। इसमें प्रवेश परीक्षा में 35 फीसदी अंक प्राप्त सभी छात्र काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे, जबकि एससी और एसटी के लिए सभी प्रवेश परीक्षा देने वाले पात्र होंगे। एमए राजनीति शास्त्र की काउंसलिंग भी चार अप्रैल को होगी। इसके अलावा अन्य कोर्स की काउंसलिंग से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर विवि उपलब्ध करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें