फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने इंटरव्यू परिणाम घोषित कर 54 जेएओ को दी नियुक्ति

Thu, 29 Sep 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि में 67 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेएओ ) के साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर इनमें से 54 को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। विवि के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने मंगलवार को ही परिणाम घोषित कर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए हैं। इन्हें 15 दिन में ज्वाइन करने की समयसीमा दी गई है।
विज्ञापन


डॉ. पंकज ललित ने कहा कि चयनित जेएओ को तय समयसीमा में ज्वाइन करना होगा। उसके बाद उन्हें विभागों में तैनाती और जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कुल 67 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में से सिर्फ 54 का चयन हो पाया है, कुछ आरक्षित वर्ग में पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण पद नहीं भरे जा सके हैं।

विवि को मिले इन क्लर्कों से अब हर शाखा में चल रही स्टाफ की कमी की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। इन कंप्यूटर प्रशिक्षित नए भर्ती किए क्लर्क को विवि के किए जा रहे कंप्यूटराइजेशन और परीक्षा शाखाओं के कंप्यूटरीकृत किए जाने पर कहीं भी तैनाती की जा सकेगी। इससे विवि की हर शाखा के कार्य में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर सुविधाएं नसीब हो सकेंगी। करीब एक साल में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है।
विज्ञापन


25 से होंगी यूजी प्रोफेशनल कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं
शिमला। विश्वविद्यालय ने यूजी की बीबीए, बीसीए शास्त्री, बीए एलएलबी, एंड सेमेस्टर की परीक्षाओं को 21 की बजाय 25 अक्तूबर से करने का निर्णय लिया। विवि की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब इन प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं 25 से शुरू होंगी, जो नवंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें