हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 17 अप्रैल से स्नातक डिग्री कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं। इन परीक्षाओं के लिए विवि प्रशासन ने प्रदेश भर में 154 केंद्र स्थापित कर दिए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में इस बार भी केंद्र और प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाने हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पीजी परीक्षाओं की तर्ज पर घर के समीप परीक्षा देने की सुविधा दे सकता है। ऐसा तभी होगा, जब विद्यार्थी सुविधा देने की मांग करेंगे।