फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की काउंसलिंग इस दिन, HPU ने जारी किया शेड्यूल, यहां देखें

Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड के दो वर्षीय डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगी। काउंसलिंग सुबह 9:45 बजे प्रक्रिया शुरू होगी, जो तय सभी छात्रों की काउंसलिंग पूरी होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को एचपीयू की वेबसाइट पर आवेदन फार्म उपलब्ध करवाया गया है, जिसे डाउनलोड कर साथ भरकर लाना होगा। इसके साथ ही काउंसलिंग के समय छात्र को अपनी शैक्षणिक योग्यता, हिमाचली प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग से संबंधित प्रमाण पत्र की मूल प्रति को साथ लाना होगा। विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in,www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध करवाई गई है। 

काउंसलिंग कमेटी के कोआर्डिनेंटर डा. नैन सिंह ने बताया कि एचपीयू के शिक्षा विभाग और सरकारी टीचर्स एजूकेशन कॉलेज धर्मशाला में प्रवेश पाने वाले छात्रों को काउंसलिंग के दिन ही आठ हजार की फीस जमा करवानी होगी। जबकि निजी कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले छात्रों को 30,040 रुपये उसी रोज जमा करवाने होंगे। 
विज्ञापन


इसमें 25000 कॉलेज फीस, 5040 रुपये दो साल के लेवी चार्जेज यूनिवर्सिटी के लिए जमा करवाने होंगे। शेष बची फीस को कॉलेज प्रवेश लेने के बाद वसूलेंगे। काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले हर छात्र को मौके पर दो सौ रुपये काउंसलिंग फीस के रूप में जमा करवाने अनिवार्य होंगे। 
विज्ञापन


सत्र 2017-19 के लिए इस प्रकार है काउंसलिंग शेड्यूल
तिथि     संकाय    श्रेणी और प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक         
28 जुलाई     मेडिकल     82 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
29 जुलाई     मेडिकल     63 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
30 जुलाई     मेडिकल     53 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
        45 और इससे अधिक  एससी/एसटी/ओबीसी/पीएच/अन्य सभी उप श्रेणी 
01 अगस्त    नॉन मेडिकल     89 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
02 अगस्त     नॉन मेडिकल     80 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
03 अगस्त     नॉन मेडिकल     71 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
04 अगस्त     नॉन मेडिकल     53 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
        45 और इससे अधिक एससी/एसटी/ओबीसी/पीएच/अन्य
        सभी उप श्रेणी
06 अगस्त    आर्ट्स/कॉमर्स    90 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
07 अगस्त      आर्ट्स/कॉमर्स    83 और इससे अधिक सभी श्रेणी  
08 अगस्त      आटर्स/कॉमर्स     78 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
09 अगस्त     आटर्स/कॉमर्स     73 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
10 अगस्त     आटर्स/कॉमर्स     68 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
11 अगस्त     आटर्स/कॉमर्स      62 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
12 अगस्त     आटर्स/कॉमर्स     53 और इससे अधिक सभी श्रेणी 
    45 और इससे अधिक एससी/एसटी/ओबीसी/पीएच/अन्स 
        सभी उप श्रेणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें