फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि इस दिन घोषित करेगा पीजी कोर्स की मेरिट, एमकॉम परीक्षा की तारीख जारी

Fri, 13 Jul 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय 16 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा आधारित सभी पीजी डिग्री कोर्स की मेरिट सूची जारी कर देगा। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने कहा कि 14 जुलाई तक विवि के सभी विभागों की काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के स्नातक डिग्री के परिणाम उपलब्ध हो जाएंगे। साथ ही काउंसलिंग और स्नातक डिग्री के परिणाम के आधार हर विभाग की तय सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट तैयार कर दी जाएगी।

विज्ञापन


यूजी परीक्षा के परिणाम में देरी और इसके बाद छात्र-छात्राओं के पूरे परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध न होने से काउंसलिंग के परिणाम अब तक घोषित नहीं किए जा सके हैं। कुलपति ने पहले ही साफ किया था कि काउंसलिंग प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, मगर पिछला परिणाम आने तक प्रवेश की मेरिट जारी करने में कुछ देरी हो सकती है। वीरवार को अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने कुलपति प्रो. राजिंद्र चौहान और परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी के साथ बैठक की।

इसमें निर्णय लिया गया कि 14 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा से चयनित होने के बाद काउंसलिंग को बुलाए अभ्यर्थियों के स्नातक डिग्री के परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके बाद विभाग अपने विभाग की मेरिट तैयार कर 16 जुलाई को उसे नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करेगा। जिसे बाद में साइट पर उपलब्ध करवाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमकॉम की परीक्षा 29 जुलाई को लेगा एचपीयू

प्रदेश विश्वविद्यालय एमकॉम की परीक्षा 29 जुलाई को दोबारा से लेगा। प्रश्नपत्र को लेकर हुए विवाद के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब विवि ने इसकी तारीख तय कर दी है। पहले यह परीक्षा 23 मई को ली गई थी। यह परीक्षा प्रदेश में स्थापित चार परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी। इसके लिए धर्मशाला, शिमला, मंडी और हमीरपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने दी। 

उन्होंने बताया कि एमकॉम की परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा ली जाने वाली इस परीक्षा में वही परीक्षार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने पहले यह परीक्षा दी थी। इनके रोलनंबर जल्द विवि के एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसमें परीक्षा की तारीख और समय में बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी अपने दिए गए लॉगइन आईडी के माध्यम से पोर्टल से रोलनंबर डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिए फिर से आवेदन नहीं मांगे गए हैं। 

पहले यह परीक्षा 23 मई को हुई थी। एसएफआई की विवि इकाई ने प्रवेश परीक्षा में पूछे गए सवालों को एक ही किताब के चंद पन्नों में से दिए जाने का आरोप लगाया था। इस पर कुलपति और डीएस का घेराव कर परीक्षा को दोबारा करवाने की मांग की थी। विवि ने 18 जून को इस परीक्षा को रद्द कर इसे दोबारा करवाने का फैसला लिया था। परीक्षा दोबारा करवाने में हो रही देरी पर छात्र संगठनों ने विवि प्रशासन पर दबाव बनाया था। इस पर विवि प्रशासन ने वीरवार को यह परीक्षा 29 जुलाई को करवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें