फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने बदला पीजी में प्रवेश का काउंसलिंग शेडयूल

Thu, 06 Jul 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित करने में देरी को देखते हुए पीजी कोर्स प्रवेश की काउंसलिंग के शेडयूल को बदल दिया है। पूर्व में जारी किए गए प्रवेश और काउंसलिंग के शेड्यूल में बदलाव किए जाने के बाद अब साइंस के विषयों की काउंसलिंग बदली गई है। 
विज्ञापन


विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने कहा कि काउंसलिंग नए शेड्यूल के मुताबिक ही होगी। छात्रों की सुविधा के लिए बदले गए कुछ विषयों की काउंसलिंग की नई तिथियों से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। तय किए शेड्यूल में एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स की काउंसलिंग पूर्व निर्धारित बारह जुलाई को ही होगी, जो विवि की 120 सीटीं के लिए विवि सभागार में आयोजित की जाएगी। 

यह है काउंसलिंग का नया बदला शेडयूल 
कोर्स        काउंसलिंग की तिथि 
एलएलबी         12 जुलाई(10 से 2 बजे ता)
एमएससी (बॉटनी, जूलोजी) और एमएमसी    14 जुलाई
एमएससी(फिजिक्स/केमिस्ट्री/ ज्योग्राफी/मैथेमेटिक्स) 15 जुलाई 
एमए(साइकोलॉजी/लोक प्रशासन/शारीरिक शिक्षा/साइकोलॉजी/
राजनीति विज्ञान/म्यूजिक/योगा/ग्रामीण विकास/एमएबीई/एम कॉम ) 15 जुलाई (10 से 3 बजे )
एमए (इतिहास/संस्कृत/इंग्लिश/अर्थशास्त्र/हिंदी/  20 जुलाई (दस से 2 बजे )
विजुअल आर्ट/पेंटिंग/ट्रांसलेशन/सोशल वर्क)    20 जुलाई 
नान सब्सिडाइज्ड सीट के लिए     24 जुलाई(10 से 2 बजे )

चुनावी ड्यूटी में स्टाफ कमी के चले गड़बड़ाया शेडयूल
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से नगर निगम चुनाव के लिए करीब डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण एचपीयू की प्रवेश परीक्षा और उसके परिणाम को तैयार करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इसके चलते विवि तय समय पर प्रवेश परीक्षा परिणाम तैयार नहीं कर पाया। यही वजह है कि विवि को अब काउंसलिंग का शेड्यूल बदलना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें