इसके अलावा बीपीई के दूसरे और चौथे, शास्त्री कोर्स के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर का परीक्षा शेड्यूल भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि यह शेड्यूल अंतिम है।
इसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। परीक्षा शेड्यूल में आपत्तियां दर्ज करवाने को 31 मार्च तक समय सीमा बढ़ाई गई थी, ताकि किसी भी छात्र को किसी परीक्षा को देने में कोई परेशानी पेश न आए। उन्होंने बताया कि ग्यारह अप्रैल से शुरू होने परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यूजी डिग्री कोर्स की परीक्षा देने वाले करीब एक लाख बीस हजार छात्र-छात्राओं के लिए 141 और शास्त्री कोर्स के लिए 19 परीक्षा केंद्र प्रदेश भर में स्थापित किए गए हैं। www.hpuniv.nic.in वेबसाइट पर परीक्षा शेड्यूल उपलब्ध करवाया गया है।
डेटशीट जारी होने के बाद जैसे-जैसे कॉलेज प्राचार्य से छात्रों के परीक्षा फार्म वेरिफाई होंगे, उसके साथ ही छात्रों को वेबसाइट पर अपना लॉगइन कर परीक्षा रोलनंबर उपलब्ध होते रहेंगे। इसे छात्र को डाउनलोड कर परीक्षा वाले दिन लेकर आना होगा।