फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमफिल कोर्स के लिए इस दिन से होगी काउंसलिंग, एचपीयू ने जारी की तिथि

Wed, 25 Oct 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में एमफिल और एलएलएम सहित डिप्लोमा इन जीआईएस को हुई प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन कोर्स के लिए खाली सीटों पर प्रवेश के लिए 27 अक्तूबर को एचपीयू काउंसलिंग आयोजित करेगा। 
विज्ञापन


एचपीयू के संबंधित विभागों में प्रवेश परीक्षा का परिणाम उपलब्ध करवाया गया है, वहीं कुछ विभागों ने इसे एचपीयू की वेबसाइट पर भी दिया है, जिसे छात्र देख सकते हैं। 

एचपीयू के 21 विभागों के साथ एलएलएम और एक जीआईएस डिप्लोमा कोर्स के लिए 28 और 29 सितंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने बताया कि सभी विभागों ने एमफिल प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 
विज्ञापन


छात्र संबंधित विभाग में जाकर प्रवेश परीक्षा के परिणाम देख सकते हैं। 27 अक्तूबर को एक साथ काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के लिए विभाग पात्र छात्रों की सूची तैयार कर चुके हैं। 

उसी के मुताबिक काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एचपीयू के विभिन्न विभागों में औसतन 10 से 15 एमफिल की सीटें हैं। विभागों में शिक्षकों की उपलब्धता को देखते हुए एमफिल के रिक्त पदों पर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएलएड के दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू

दो वर्षीय डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन) के दूसरे चरण के लिए राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने काउंसलिंग मंगलवार से शुरू कर दी है। शिक्षा बोर्ड के सचिव अश्वनी राज शाह ने बताया कि राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में 900 सीटों के लिए दो नवंबर तक काउंसलिंग चलेगी।

इस संबंध में अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बायोडाटा फार्म बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से डाउनलोड करके भरकर साथ लाना होगा। साथ ही अपने शैक्षणिक मूल प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियां साथ लानी होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें