फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी-टैक के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग, इस कोर्स की मेरिट जारी

Fri, 20 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय के यूआईआईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफारमेशन टेक्नोलॉजी) में चलाए जा रहे बी टैक आईटी और बी-टैक सीएसई कोर्स के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश के लिए 23 जुलाई को संस्थान में काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन


दोनों कोर्स की बीस सीटें लिटरल एंट्री में भरी जानी हैं। इन सीटों के लिए पॉलीटैक से डिप्लोमा प्राप्त छात्रों के लिए 60 के करीब आवेदन आए हैं। इन्हीं में से ये सीटें भरी जानी हैं।

 यूआईआईटी के निदेशक प्रो. मनु सूद ने बताया कि इन दोनों कोर्स में डिप्लोमा प्राप्त छात्रों को दोनों बी-टैक कोर्स में सीधे प्रवेश देने का प्रावधान होता है, इसके लिए पहले से सीटें खाली रखी जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्सिडाइज्ड सीटों की प्रवेश मेरिट जारी

प्रतीकात्मक तस्वीर
 विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2018-21 के लिए करवाई प्रवेश परीक्षा के बाद हुई काउंसलिंग के बाद वीरवार को सब्सिडाइज्ड तीस सीटों की प्रवेश मेरिट जारी कर दी है। इसे विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है।

इस सूची में अलग अलग वर्ग में चयनित किए  गए अभ्यर्थियों को विवि केे एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आनलाइन फीस जमा करवानी होगी। अगले दो दिनों बाद सब्सिडाइज्ड सीटों की प्रवेश मेरिट जारी कर दी जाएगी।

कंप्यूटर साइंस विभाग के चेयरमैन प्रो. किशोरी लाल बंसल ने बताया कि सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए जारी की मेरिट में ओपन वर्ग की 6, हिमाचल प्रदेश के अभ्यर्थियों से 17, अनुसूचित जाति की 04, अनुसूचित

जनजाति श्रेणी की दो, और एसजीसी की दो जबकि शारीरिक रूप से अक्षम श्रेणी की एक सीट पर प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। प्रो. बंसल ने बताया कि जारी की गई प्रवेश मेरिट संस्थान की वेबसाइट (www.hpucs.ac.in)पर चयनित अभ्यर्थियों के रोलनंबर और नाम सहित सूची उपलब्ध करवाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें