फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी में सीधे दाखिले और प्रवेश परीक्षा को मांगे आवेदन

Sat, 25 Mar 2017 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी सेंटर के विभिन्न विभागों में पीएचडी में प्रवेश के लिये शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार तीन विभागों में सीधे प्रवेश होगा, जबकि अन्य विभागों में पीएचडी में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा। विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने कहा कि विवि के फिजिकल एजूकेशन, साइकोलॉजी और हिंदी में सीधे प्रवेश से सीटें भरी जा रही है। 
विज्ञापन


हिंदी विभाग में 20, साइकोलॉजी में 05 और फिजिकल एजूकेशन विभाग में 04 खाली सीटें भरी जानी हैं। इसके लिए आवेदन करने को अंतिम तिथि 1 अप्रैल है। इन विभागों में यदि सीधे आवेदन मांगे जाने के बावजूद सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें फिर प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। 

वहीं प्रवेश परीक्षा के आधार पर विवि के इंग्लिश, अर्थशास्त्र शिक्षा, विजुअल आर्ट, मैथेमेटिक्स, विधि, एमटीए, लोक प्रशासन, संस्कृत, बायोसाइंस, बायो टेक्नालॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, योग स्टडीज, राजनीति शास्त्र, दीन दयाल उपाध्याय पीठ,
विज्ञापन


मैनेजमेंट स्टडीज, हिंदी और परफॉरमिंग आर्ट में सीटें भरी जानी है। इन विभागों में पीएचडी में प्रवेश लेने के लिए 22 अप्रैल तक आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि तय की गई है। 17 मई को पीएचडी प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि 31 मई को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध हैं फार्म और पात्रता शर्तें 
पीएचडी में सीधे और प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश देने की शुरू की गई प्रक्रिया से संबंधित जानकारी और पात्रता शर्तें विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध करवाई गई हैं। इच्छुक छात्र फार्म डाउनलोड कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। 

प्रवेश परीक्षा से किस विभाग में भरी जानी हैं कितनी सीटें 
इंग्लिश में 06, शिक्षा में 03, विजुअल आर्ट में 4, गणित विभाग में 26, विधि विभाग में 08, एमटीए में 03, लोक प्रशासन में 14, संस्कृत में 15, बायो साइंस में 06, बायो टेक्नालॉजी में 11,केमिस्ट्री में 10, फिजिक्स में 07, कंप्यूटर साइंस में 08, योगा में 12, हिंदी में 20, दीन दयाल उपाध्याय पीठ में 04, इतिहास में 16, परफार्मिंग आर्ट में 07, मैनेजमेंट स्टडीज में 07, जबकि अर्थशास्त्र विभाग में 23 सीटें भरी जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें